Sunday, November 1, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडप्रधानमंत्री मोदी की हर्षिल-मुखवा यात्रा के लिए तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री मोदी की हर्षिल-मुखवा यात्रा के लिए तैयारियां तेज

ब्यूरो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित हर्षिल-मुखवा यात्रा के आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। यह यात्रा उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय, मंडलायुक्त विनोद कुमार सुमन, आईजी राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हर्षिल से मुखवा तक की तैयारियों का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत से लेकर प्रस्थान तक हर कदम पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्यटन प्रोत्साहन और मीडिया प्रसारण के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने 20 दिन के भीतर बगोरी हेलीपैड को सड़कों से जोड़ा है और मुखवा में पार्किंग, गंगा मंदिर तक पैदल मार्ग, तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया है।

प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर्षिल से नेलांग, जादुंग, सोनम और पीडीए घाटी में विभिन्न साहसिक गतिविधियों जैसे मोटर बाईक रैली, एटीवी रैली और ट्रैकिंग अभियानों की शुरुआत की जाएगी। इन अभियानों का उद्देश्य इन अनछुए पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments