Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडप्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां...

प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 फरवरी को उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र की शीतकालीन यात्रा पर पहुंच सकते हैं। इस यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते जिम्मेदारियों को पूरा करने के निर्देश दिए और शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों में मुखवा मंदिर में दर्शन-पूजन और हर्षिल में जनसभा शामिल है। मुख्य सचिव ने सुरक्षा प्रबंधों और प्रोटोकॉल के तहत सभी तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन स्थलों की प्रदर्शनी और राज्य के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने की बात भी की।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि हर्षिल और मुखवा में कार्यक्रम के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सड़क, पार्किंग, पेयजल आपूर्ति, बिजली और अन्य सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हर्षिल में बगोरी हेलीपैड तक सड़क निर्माण और नए स्मार्ट टॉयलेट्स का निर्माण भी चल रहा है। सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments