Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा पर संस्कृति विभाग की तैयारी

चारधाम यात्रा पर संस्कृति विभाग की तैयारी

30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में देश भर से आ रहे श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाने के लिए संस्कृति विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बात पर संस्कृति विभाग की राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर जगह-जगह लगाए गए साइन बोर्ड में प्रदेश की अलग-अलग भाषाओं में दिशा निर्देश दिए जाएंगे और

इसके अलावा हम यात्रियों के लिए देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, रहन-सहन और खानपान को लेकर एक पुस्तिका निकालने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी यात्री चारधाम यात्रा मार्ग पर आने वाले रेस्टोरेंट में पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठा सकें इसके लिए हमने सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से पहाड़ी व्यंजन परोसने का अनुरोध भी किया है।

मधु भट्ट, राज्य मंत्री, संस्कृति विभाग उत्तराखंड

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments