Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ यात्रा 2025 की तैयारी: मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

केदारनाथ यात्रा 2025 की तैयारी: मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

2025 की केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री, और रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ऊखीमठ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों, होटल संचालकों, व्यापारियों और आम जनता के साथ यात्रा व्यवस्थाओं पर गहन मंथन किया गया।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी संबंधित विभागों को समय से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई और परिवहन व्यवस्था को उच्च स्तर पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, घोड़े-खच्चरों की उचित व्यवस्था, उनके स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच और स्थानीय उत्पादों के लिए स्टॉल लगाने की बात भी कही, ताकि श्रद्धालुओं को पहाड़ी संस्कृति का अनुभव हो सके।

बैठक में रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा प्रबंधन के लिए विभिन्न नई व्यवस्थाओं की जानकारी दी, जिसमें स्वच्छ पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है। स्थानीय व्यापारियों ने सड़कों की मरम्मत, होटल पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने, घोड़े-खच्चरों के लिए पशु चिकित्सकों की नियुक्ति और कूड़ा निस्तारण जैसी मांगें उठाई।

सभी उपस्थित लोगों ने निर्माणाधीन रोपवे परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री, सौरभ बहुगुणा

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments