Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडभाजपा में प्रदेश अध्यक्ष परिवर्तन की संभावना, कांग्रेस का तंज

भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष परिवर्तन की संभावना, कांग्रेस का तंज

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के मार्च तक बदले जाने की बात चर्चा चल रही है वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने महेंद्र भट्ट पर हमला करते हुए कहा कि इस प्रदेश को महेंद्र भट्ट जैसे नफरती व्यक्ति से निजात मिलनी चाहिए….. महेंद्र भट्ट इस प्रदेश के लिए हानिकारक है चाहे महेंद्र भट्ट जब विधायक थे या अब जब वे प्रदेश अध्यक्ष हैं उनका वक्तव्य प्रदेश के लिए हमेशा हानिकारक रहा है प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे छोटे-छोटे नफरत फैलाने वाले एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को मार्च के पहले सप्ताह में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. निकाय चुनावों के कारण स्थगित हुई सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को एक बार फिर गति मिल गई है. पार्टी ने मंडल और जिला स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, जो 28 फरवरी तक पूरी हो जाएगी. इसके बाद एक हफ्ते के भीतर पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय कर सकती है. भाजपा के भीतर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि महेंद्र भट्ट दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं या फिर किसी नए चेहरे को यह जिम्मेदारी दी जाएगी.

गरिमा महारा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments