Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडगाड़ी पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

गाड़ी पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी : कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में एक कार का पीछा कर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित व्यक्ति के तहरीर के अनुसार वह भीमताल से हल्द्वानी की तरफ आ रहे थे और भूतिया पड़ाव के पास से कुछ लोगों द्वारा उनका पीछा करना शुरू किया गया और गाड़ी जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया । पीड़ित घनश्याम पंत ने बताया कि गौजाजाली के पास उनकी गाड़ी को रोककर पत्थर बाजी और फिर उसके बाद फायरिंग की गई है।
इस मामले में पुलिस के क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है, और गोली चलाने के आरोपो की जांच हो रही है।
साक्ष्य संकलन कर एफएसएल रिपोर्ट के लिए भेजी गई है। यदि गोली चलाने की पुष्टि हुई तो मुकदमे में धाराएं और बढ़ाई जाएंगी।

देखे वीडियो

नितिन लोहनी पुलिसक्षेत्राधिकारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments