Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपुलिस ने देर रात किया एक एनकाउंटर, बदमाश के लगी पैर में...

पुलिस ने देर रात किया एक एनकाउंटर, बदमाश के लगी पैर में गोली…

रानीपुर कोतवाली पुलिस ओर 50 हजार इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायर झौंक दिया जिसकी जवाबी फायरिंग में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मार दी। जिसके चलते बदमाश घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जिसको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश कोतवाली रानीपुर क्षेत्र का हिस्ट्रशीटर हैं, जोकि गत माह अक्टूबर 2024 में शिवालिकनगर से ई रिक्शा चोरी मामले में चेतक व होमगार्ड के द्वारा पकड़े जाने पर होगमार्ड पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया था। जिसपर 50 हजार का इनाम घोषित था।

जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी, पकड़ा गया बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। वहीं मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, एसपी जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला समेत पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं एसएसपी ने अधीनस्थों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर बदमाश के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिकित्सक से जानकारी जुटाई।

वहीं एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीती रात कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि होमगार्ड पर जानलेवा हमला करने में फरार 50 हजार का इनामी अपने घर आ रहा है। इसी सूचना पर पुलिस टीम ने इनामी बदमाश को दबोचने के लिए चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने बदमाश को देखते ही उसको रोकने का प्रयास किया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फॉयर कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुए जबाबी कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि इसी जबाबी कार्यवाही के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसको दबोच लिया। पुलिस ने घटना स्थल से एक तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किये। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिसकी पहचान साबिर पुत्र आरिफ निवासी अहबाबनगर रानीपुर हरिद्वार के तौर पर हुई है।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments