Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में 14 लोगों का चालान किया

पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में 14 लोगों का चालान किया

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र लिब्बरहेडी गांव में कूड़ा डालने और गाड़ी खड़ी करने को लेकर विभिन्न स्थानों पर झगड़े हो गए दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों में मामलों में चौदह आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है।

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार कुमार ने बताया कि 14 मार्च होली के दौरान को ग्राम लिबरहेड़ी में दो झगड़े की सूचना प्राप्त होने के उपरांत पुलिस बल को मौके पर भेजा गया मौके पर जाकर पता लगा कि एक झगड़ा कूड़ा डालने को लेकर तथा दूसरा झगड़ा गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ है होली का पर्व था जिस कारण तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां देखा कि अलग-2 मामलो में जहां पर 14 व्यक्ति आपस मे झगड़ा कर रहे थे।

पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया परन्तु नही माने और उग्र होने लगे, मौके पर शान्ति भंग होने के चलते 14 आरोपियों को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया गयायदि आरोपियों को गिरफ्तार नही किया जाता तो अवश्य कोई संज्ञेय अपराध कारित कर सकता थे।

आरोपियों के नाम शाकिर अंसारी पुत्र अयूब,अंसारी,फरमान पुत्र रियासत,सलमान पुत्र रियासत,आसिफ पुत्र रियासत, नावेद पुत्र शहीद,शहीद पुत्र युसुफ, अहसान पुत्र रियासत, निवासी गण ग्राम लिब्बरहेडी थाना कोतवाली मंगलौर, ओसामा पुत्र मोहरबान निवासी मोहल्ला टोली मंगलौर बताए गए हैं जो कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में गिरफ्तार हुए हैं। वहीं पंकज कुमार पुत्र वीर सिह, विकास पुत्र वीर सिह, सुशान्त पुत्र मदनपाल,राजन पुत्र मदनपाल,आदित्य पुत्र विशनपाल,मनीष पुत्र विशन पाल निवासी ग्राम लिब्बरहेडी मंगलौर गाड़ी खड़ी करने को लेकर आपस में झगड़े थे।

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments