Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडधमाके से दहशत, परिवार के 5 लोग घायल

धमाके से दहशत, परिवार के 5 लोग घायल

ब्यूरो:  हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली गांव में आज तड़के सुबह एक मकान में अचानक हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया।
तेज आवाज के साथ हुए ब्लास्ट में घर के अंदर मौजूद परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकानों की खिड़कियां तक थर्रा उठीं।

घायलों को तुरंत इलाज के लिए सजनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शुरुआती जांच में चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि घर में रखे सिलेंडर पूरी तरह से सुरक्षित हैं,यानी कि धमाके की वजह सिलेंडर नहीं है।

फिलहाल ब्लास्ट के कारणों को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और अन्य विशेषज्ञ जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

देखे वीडियो:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments