Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसांसद डा. नरेश बंसल ने नींद विकारों के सस्ते उपचार और जागरूकता...

सांसद डा. नरेश बंसल ने नींद विकारों के सस्ते उपचार और जागरूकता की मांग की

जपा राष्ट्रीय सह कोषाधायक्ष एवं सांसद राज्य सभा डा. नरेश बंसल नींद विकार से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण मांग सदन में रखते हुए कहा कि नींद मानव कार्यप्रणाली का एक आवश्यक हिस्सा है। नींद सम्बन्धी विकार जीवन की गुणवत्ता को खराब करते हैं एवं कई प्रकार की बीमारियां पैदा करते हैं। भारतीय आबादी में बड़े पैमाने पर नींद से जुड़ी बीमारियां देखने में आ रही हैं।

आम तौर पर नींद सम्बन्धी विकारों में अनिद्रा,ऑबस्ट्रक्टिव स्लीप एपिनीया, हाइपर सोमनिया, रेस्टलेस लेग सिन्ड्रोम और शिफ्ट वर्क डिस आर्डर शामिल हैं। नींद की कमी या इसके बार-बार बाधित होने से व सोते हुए ऑक्सीजन पूरी न जाने से होने वाले परिणाम विनाशकारी होते हैं।

डा0 नरेश बंसल ने बताया कि इन विनाशकारी परिणामों को स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा नींद अध्ययन से उजागर किया जाता है, जिसमें पालीसोनोग्राफी (पी.एस.जी.) आदि इन विकारों के निदान एवं मूल्यांकन के मानक हैं।

डा0 नरेश बंसल ने सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष मांग रखी कि नींद संबधी विकारों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता व नींद अध्ययन की जगह-जगह उपलब्धता अति आवश्यक है।

डा0 नरेश बंसल ने बताया कि, प्रयोगशाला आधारित पी.एस.जी. एक मंहगा परीक्षण है व हर जगह उपलब्ध नहीं है। इस विकार को दूर करने के लिए सी पेप (CPAP) मशीन, मास्क,पाइप फिल्टर आदि जो पेशेंट को दी जाती है उसकी लागत भी आम आदमी की सीमा से बहुत अधिक है।
डा0 नरेश बंसल ने सदन में पुरजोर मांग रखते हुए कहा कि प्रभावी और अच्छे परीक्षण के लिए घरेलू नींद अध्ययन उपकरण बनाने की आवश्यकता है व पोलोसोनोग्राफी जैसे टेस्ट कम लागत में उपलब्ध हों एवं सी पेप(CPAP) मशीन, मास्क,फिल्टर आदि का बाजारी मूल्य आम आदमी की सीमा में हों अभी से कम हो इसकी अत्यंत आवश्यकता है।

डा0 नरेश बंसल ने सदन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिट इंडिया एवं ओबेसिटी के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया है। नींद विकारों को दूर करने से उस पर भी प्रभावी लोक सम्भव है।

अंत में डा0 नरेश बंसल ने सदन के माध्यम से सरकार से उक्त विषय पर जनहित में उचित कार्यवाही की मांग की।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments