Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसीआरपी-बीआरपी भर्ती पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की कड़ी नाराजगी, शीघ्र...

सीआरपी-बीआरपी भर्ती पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की कड़ी नाराजगी, शीघ्र समाधान के निर्देश

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी-बीआरपी भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए भर्ती में आ रही समस्याओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि कौशल विकास और सेवायोजन विभाग के साथ मिलकर प्रयाग पोर्टल की विसंगतियों का समाधान किया जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके।

प्रदेश में 285 बीआरपी और 670 सीआरपी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया लंबित है। मंत्री ने बताया कि प्रयाग पोर्टल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण हो चुका है और खामियां दूर होते ही चयनित एजेंसी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार और शिक्षकों का बोझ कम होगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

मंत्री ने यह भी बताया कि प्रयाग पोर्टल की समस्याओं के कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती भी अटक गई है, लेकिन जल्द ही इसे भी हल किया जाएगा।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments