Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडलालकुआं में मदन लाल का स्वागत, मिशन 2027 को लेकर संकल्प

लालकुआं में मदन लाल का स्वागत, मिशन 2027 को लेकर संकल्प

लालकुआँ काग्रेंस एससी विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल का लालकुआँ पहुंचने पर काग्रेंसजनों ने भव्य का स्वागत किया। इस दौरान संगठन मजबूत करने और जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया। साथ ही मिशन 2027 को विजयी बनाने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को कार्यकर्ता मजबूत करें,ताकि कांग्रेस प्रदेश में मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी मिली है उसका निर्माण पूरी निष्ठा के साथ करूंगा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी है।

इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार पर आरोप लगाते हुए तीन साल के कार्यकाल को फेल बताते हुए कहा कि इन तीन सालों में सरकार के नेता मालामाल हुए है सरकार की नजर खनन और आबकारी पर ही है तथा सरकार प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इन तीन सालों में भ्रष्टाचार, महगाई, बेरोजगारी,के साथ साथ बिगड़ती कानून व्यवस्था का बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा कि तीन साल में दलित और महिला उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हुआ है।तथा तीन सालों में सरकार ने सिर्फ दिखावटी घोषणाएं की है।उन्होंने दावा किया कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

मदन लाल प्रदेश अध्यक्ष काग्रेंस एससी विभाग उत्तराखण्ड

 

रामबाबू मिश्रा पूर्व चैयरमेन

 

इन्द्रपाल आर्य प्रदेश उपाध्यक्ष काग्रेंस एससी विभाग

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments