Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकबीर साह फिर बने भवाली युवा एकता मंच के अध्यक्ष

कबीर साह फिर बने भवाली युवा एकता मंच के अध्यक्ष

कबीर साह दोबारा बने भवाली युवा एकता मंच के अध्यक्ष, तरुण कुमार उपाध्यक्ष व संदीप पांडे महामंत्री नियुक्त।

नई कार्यकारिणी का गठन, युवाओं में उत्साह

भवाली:
उत्तराखंड युवा एकता मंच – भवाली इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन आज पूर्ण रूप से हो गया है। मंच की बागडोर एक बार फिर कबीर साह को सौंपी गई है, जिन्हें संगठन की ओर से सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंच के सक्रिय युवाओं और नगर के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में नई टीम की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं:
– कबीर साह – अध्यक्ष
– तरुण कुमार – उपाध्यक्ष
– संदीप पांडे – महामंत्री
– नीतेन्द्र बिष्ट – सचिव
– प्रदीप आर्य – संरक्षक

व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे व पवन रावत ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह टीम अनुभव और उत्साह का सुंदर संगम है। हमें उम्मीद है कि ये युवा मिलकर भवाली में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और समाज सेवा को नई दिशा देंगे।

कबीर साह ने कहा, यह मेरे लिए गर्व और ज़िम्मेदारी का क्षण है। हम युवाओं की भागीदारी को और मज़बूत बनाएंगे और मंच को सामाजिक सरोकारों का केंद्र बनाएंगे।”

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भवाली क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों में नरेश पांडे, शंकर कांडपाल, रोहित अधिकारी, पीयूष जोशी, पवन भाकुनी, शीलू कुमार, आदित्य वोहरा, अभिषेक कुमार, राहुल रावत, नीरज रावत, संजय बर्गली, अफ़सर खान, मनोज बोरा, मयंक, दीपक, अक्षत, आशीष सहित अनेक समाजसेवी और युवा शामिल रहे।

यह नई टीम भवाली के युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने, सामाजिक दायित्व निभाने और रचनात्मक पहलों को गति देने के लिए तैयार है।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments