Saturday, March 7, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए हर जिले में अधिकारी होंगे...

उत्तराखंड में वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए हर जिले में अधिकारी होंगे नियुक्त

फायर सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं देखने को मिलती है जिससे कई हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो जाते हैं और साथ ही जंगली जानवरों को भी जान गवानी पड़ती है। इतना ही नहीं कई बार ऐसा भी हुआ है कि आग की चपेट में आकर लोगों की मौत भी हुई है

इसको लेकर वनमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार लगातार प्रयास करती है कि ऐसी घटनाएं कम हों और इसी का नतीजा है कि बीते वर्षों वनाग्नि की घटनाएं कम हुई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहली बार सरकार ने ये फैसला लिया है कि अब हर जिले में एक अधिकारी को मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा जो सभी घटनाओं का अपडेट लेगा।

सुबोध उनियाल, वन‌ मंत्री, उत्तराखंड

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments