Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडआदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए शीतकाल में हेली सेवा शुरू

आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए शीतकाल में हेली सेवा शुरू

प्रदेश सरकार आदि कैलाश व ओम पर्वत की यात्रा को बढ़ावा दे रही है। पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए शीतकाल में पहली बार हेली सेवा संचालित की जाएगी। रुद्राक्ष एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से नवंबर माह में एमआई-17 हेलिकॉप्टर से सेवा शुरू की जाएगी। बीते दिनों उत्तराखंड कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया अब प्रदेश सरकार ने शीतकाल में आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन के लिए हेली सेवा को मंजूरी दे दी है। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आपको बता दे वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश व ओम पर्वत की यात्रा की थी। इसके बाद इस यात्रा को एक पहचान मिली। यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने तीर्थ यात्रियों के लिए पांच से छह दिन का विशेष यात्रा पैकेज शुरू किया था।

सचिन कुर्वे, सचिव , पर्यटन

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments