Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडस्वास्थ्य मंत्री ने 1500 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति पूरी करने की जानकारी...

स्वास्थ्य मंत्री ने 1500 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति पूरी करने की जानकारी दी

राज्य में नर्सिंग अधिकारियों के 1500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए नर्सिंग महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि वर्षवार 3 हजार नर्सिंग अधिकारियों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक तीन हजार में से 1500 लोगों ने नियुक्ति पा ली है। 10 अप्रैल से पहले सभी लोग ज्वाइन कर लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा नर्सिंग अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति दे दी जायेगी।

 

इन सभी नर्सिंग अधिकारियों को प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों व राजकीय कैंसर संस्थान हल्द्वानी में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनात किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के स्वीकृत पद लम्बे समय से रिक्त पड़े हैं, जिनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 323, हल्द्वानी 320, रूद्रपुर 310, अल्मोड़ा 207 और श्रीनगर में 300 पद शामिल हैं। इस प्रकार राजकीय कैंसर संस्थान हल्द्वानी में भी 64 पद स्वीकृत हैं।

डॉ धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments