Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडस्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 276 चिकित्सकः डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 276 चिकित्सकः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 276 नए चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इन पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है, जिसके तहत 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इन पदों में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगों के लिए आरक्षित सीटें भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इन पदों को भरने से खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। इस भर्ती प्रक्रिया से राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक चिकित्सा इकाई में नियमित डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित करना है, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। इसके साथ ही, सरकार ने चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य आवश्यक सेवाओं को मजबूत करने के प्रयास तेज किए हैं।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments