Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड हरिद्वार: प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का कांग्रेस सेवादल द्वारा...

 हरिद्वार: प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का कांग्रेस सेवादल द्वारा स्वागत

क्राइम पेट्रोल:  हरिद्वार के नए महानगर कांग्रेस सेवादल कार्यालय पर प्रेस क्लब, हरिद्वार के नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महासचिव दीपक मिश्रा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश शर्मा और संचालन मनोज सैनी ने किया। इस अवसर पर उत्तराखंड सोशल मीडिया विभाग के नव नियुक्त प्रदेश महासचिव आशु भारद्वाज और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के नवनियुक्त प्रतिनिधि ओम मलिक पहलवान का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने वर्तमान समय में निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता जरूरी है, क्योंकि मीडिया में सत्ता के दबाव के कारण सच्चाई और जनता की आवाज अक्सर दब जाती है। प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महासचिव दीपक मिश्रा ने आश्वस्त किया कि वे पत्रकारिता की गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखते हुए समाज और देशहित में काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments