Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहनुमान जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, 30 अप्रैल को सामूहिक विवाह

हनुमान जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, 30 अप्रैल को सामूहिक विवाह

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई ऐसे भक्त हैं जो सैकड़ो किलोमीटर दूर स्थित राम मंदिर है, वहां तक भक्त पहुंचने में आर्थिक या शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं, तो वहां से आई हुई पवित्र जोत हनुमान जन्मोत्सव में नगर भ्रमण पर निकलेगी, जहां से भक्तजन आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

 

इसके साथ उन्होंने बताया कि आयोजन में करीब 100 से 150 कलाकार भी शामिल होंगे जो की वृंदावन हिमाचल व अन्य राज्यों से बुलाए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 30 अप्रैल को 21 कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा।

संजय गर्ग, सेवादार पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर देहरादून

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments