Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडगौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने स्टोन क्रेशरों की नीतियों के खिलाफ...

गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने स्टोन क्रेशरों की नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा

लालकुआँ : गौला नदी के सैकड़ो खनन वाहन स्वामियों ने आज गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले बेरीपड़ाव क्षेत्र में महापंचायत करते हुए स्टोन क्रेशरों द्वारा रेट निर्धारित करने की मांग को लेकर महापंचायत की।

इस दौरान गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि पूर्व में किये गये वादों के अनुरूप सरकार द्वारा खनन गेटों पर धर्मकांटे और सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये लेकिन स्टोन क्रेशरों की नीतियों के विरोध में फिर से आन्दोलन का रुख करना पड़ रहा है।

पूर्व में प्रशासन के समक्ष स्टोन क्रेशर संचालकों से हुए समझौते में क्रेशरों ने 29 रुपये रेट निर्धारित करने के बावजूद 23 रुपये दिये इस बार फिर से वही रेट दिये जा रहे है किन्तु जब हमारे रेट कम किये जा रहे है तो फिर जनता को भी इसका लाभ मिलना चाहिये हमसे 29 का रेट लेकर जनता को आज 95 रुपये कीमत में रेता बेचा जा रहा है जबकि हमे मुनासिब रेट दिया जा रहा है ऐसे में ये खनन प्रति कुंटल में 50 से 60 रुपये अधिक कमा रहे है तो फिर गरीब वर्ग के वाहन संचालकों को रेट क्यूँ कम दिये जा रहे है।

देखे वीडियो

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments