Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनपुलिस ने 11 जुआरियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 11 जुआरियों को किया गिरफ्तार

देहरादून : रामनगर कोतवाली पुलिस ने हार जीत की बाजी लगा रहे 11 बाजीगरो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो लाख रुपए से अधिक की रकम भी बरामद की है।

गौर तलब है कि मंगलवार की रात ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में एक होटल के अंदर लंबे समय से जुआ खेलने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी इसके बाद पुलिस ने इस होटल की मंगलवार की रात घेराबंदी कर होटल के अंदर छापा मार कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीरूमदारा क्षेत्र में स्थित ढाबा बैली रेस्टोरेंट में लंबे समय से जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी जिसको पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए इस रेस्टोरेंट में छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को भूपाल दत्त निवासी ग्राम चोरपानी, नरेंद्र सिंह रावत निवासी उदयपुर चोपड़ा पीरुमदारा, किशन निवासी भवानीगंज, अंकित निवासी शांतिकुंज बद्री विहार तृतीय पीरुमदारा, राजकुमार सैनी निवासी गड्ढा कॉलोनी काशीपुर, अभिषेक रावत निवासी बद्री विहार पीरुमदारा, फइयाद निवासी प्रतापपुर काशीपुर, अर्जुन निवासी भवानीगंज, प्रदीप कुमार, हुकुम सिंह निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक पीरुमदारा, इमरान निवास गूलरघटटी को गिरफ्तार करते हुए सभी के कब्जे से दो लाख 7 हजार 270 रुपए बरामद किए गए कोतवाल ने बताया की मौके पर जुआ खेल रहे 6 जुआरियों की वाइके भी बरामद हुई इन वाइको को भी सीज करने की कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियान दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

देखे वीडियो

कुमार सैनी कोतवाल

-Crime Patrol 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments