Thursday, November 19, 2026
 dipr
Homeगढ़वालचमोलीभराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, शहीदों...

भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, शहीदों को किया नमन

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया और प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री सुबह 10:35 बजे भराड़ीसैंण पहुंचे। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए विशेष प्रयास कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य सरकार प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह के दौरान भराड़ीसैंण में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राज्य निर्माण के संघर्ष को याद किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments