Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeअपराधउधमसिंहनगर में एक करोड़ की गांजा बरामद

उधमसिंहनगर में एक करोड़ की गांजा बरामद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से चलाए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड 2025 अभियान को साकार बनाते हुए पुलिस ने सबसे बड़ी नशे की खेप बरामद की। एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर थाना पुलभट्टा एवं STF कुमाउं यूनिट रूद्रपुर की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक गुरुवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजू पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान जिला लखीमपुरखीरी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से 434.748 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आरोपी कैन्टर में गांजा के पैकेट पैक करके ला रहा था। पूछताछ में पकडे गए आरोपी ने बताया कि यह गांजा सुरेश गुप्ता के कहने पर ऊधमसिंहनगर बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी सुरेश गुप्ता की तलाश की जा रही है।

नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments