Sunday, November 1, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडवन मंत्री ने वन विभाग की गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

वन मंत्री ने वन विभाग की गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड वन विभाग में प्रशासनिक कार्यों को लेकर 8 नई गाड़ियों को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वन मुख्यालय में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वन विभाग में अब तक 81 चौपहिया वाहन, सैकड़ों प्राइवेट वाहन और 328 मोटरसाइकिल इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जिससे विभागीय कर्मियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने यह भी बताया कि बीजेपी सरकार में वन विभाग में अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को मिलाकर 2 हजार पदों पर नियुक्ति भी दी गई है।

 

वहीं उन्होंने प्रदेश के जंगलों में आग लगने की घटनाओं को लेकर कहा कि पिछले सालों के मुकाबले अभी तक स्थिति काफी अच्छी है और आग लगने की घटनाएं काफी कम हैं। उन्होंने जन जागरूकता और तमाम अन्य बातों का जिक्र करते हुए कहा कि वन विभाग वनाग्नि की घटनाओं पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं और सभी अधिकारी समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं, जहां पर भी आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं उन्हें तेजी के साथ बुझाया जा रहा है।

सुबोध उनियाल, वन मंत्री

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments