Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड3 साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने...

3 साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकार वार्ता की

प्रदेश सरकार के 3 साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए किए गए कार्यों का व्याख्यान किया। उन्होंने कहा है कि देश का पहला राज्य उत्तराखंड बना है जिसने राज्य में UCC की गंगा बहाई है। उन्होंने कहा है कि कई कानून ऐसे बने हैं जो ऐतिहासिक है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में प्रदेश लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। चार धाम यात्रा हो या फिर शीतकालीन यात्रा तीर्थाटन और पर्यटन को लगातार बढ़ाओ मिल रहा है। बेरोजगार युवाओं को अभी तक 22000 से ज्यादा सरकारी नौकरी दी गई है, स्वरोजगार की दिशा में भी राज्य सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। बताया कि केंद्र का सहयोग राज्य सरकार को लगातार मिल रहा है यही कारण है कि कई लंबित परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है, चाहे वह रोपवे के क्षेत्र में हो या कनेक्टिविटी की दिशा में लगातार कार्य हो रहे है।उन्होंने कहा है कि आगामी के लिए भी घोषणा पत्र के अनुरूप राज्य सरकार काम कर रही है।

Reported By : Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments