Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में शीतोष्ण फलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, ₹671.62...

उत्तराखंड में शीतोष्ण फलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, ₹671.62 लाख की स्वीकृति

उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय उद्यान चौबटिया, अल्मोड़ा में केंद्र पोषित बागवानी मिशन योजना के तहत ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर टैम्परेट फ्रूट’ की स्थापना के लिए भारत सरकार ने ₹671.62 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना का उद्देश्य शीतोष्ण फलों जैसे सेब, आड़ू, नाशपाती, प्लम और अखरोट की उन्नत खेती, अनुसंधान और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।

यह परियोजना इण्डो-डच नीदरलैंड वर्किंग ग्रुप के सहयोग से आधुनिक तकनीकों के साथ लागू की जाएगी, जिसमें आधारभूत संरचना, सिंचाई प्रणाली, पॉलीहाउस, सॉर्टिंग ग्रेडिंग यूनिट, कोल्ड रूम और प्रशिक्षण हॉस्टल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

इस केंद्र का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तरीके से फसल उत्पादन में वृद्धि और उनकी आय में सुधार के लिए प्रशिक्षण देना है। इससे राज्य में शीतोष्ण फल उत्पादन को एक नई दिशा मिलेगी और किसानों को बाजार में अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Reported by: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments