Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडा. नरेश बंसल ने कांग्रेस नेताओं के जिहाद और अवैध मदरसो पर...

डा. नरेश बंसल ने कांग्रेस नेताओं के जिहाद और अवैध मदरसो पर विरोध को निंदा की

ब्यूरो: भा.ज.पा. के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत द्वारा अवैध मदरसो पर कार्रवाई का विरोध करने और कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा जिहाद का महिमामंडन करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। डॉ. बंसल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश को संविधान से नहीं, बल्कि शरिया से चलाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देने और तुष्टिकरण की राजनीति कर वोट जिहाद की अपील कर रही है। इसके साथ ही, उन्होंने विपक्ष द्वारा राम मंदिर के निर्माण समारोह का निमंत्रण अस्वीकार किए जाने पर भी विरोध जताया। बंसल ने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि वे सनातन धर्म से नफरत क्यों करते हैं और देश तोड़ने वाली ताकतों का समर्थन क्यों करते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जिहाद का समर्थन और अवैध मदरसो पर कार्रवाई का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए। बंसल ने प्रदेश की जनता से तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध करने की अपील की और कहा कि देवभूमि के लोग इस मानसिकता के नेताओं का विरोध करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments