Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडडेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर डीएम सविन बंसल की सख्ती

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर डीएम सविन बंसल की सख्ती

राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में रेखीय विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य, सहित अन्य संबंधित विभागों एवं आला अधिकारियों के साथ जनपद में डेंगू /मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आने वाले समय में डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों के रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है की इन बीमारियों को रोकने के लिए जो प्राथमिक उपाय हैं उन्हें दुरुस्त किया जाए इसके अंतर्गत कीटनाशक और फॉगिंग का नियमित रूप से छिड़काव किया जाए। साथ ही नालियों की सफाई और जल भराव से निपटने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि उन्होंने अस्पतालों को भी सख्त निर्देश दे रखे हैं की इन बीमारियों के उपचार के लिए अस्पताल में पूरी व्यवस्था की जाए।

 

 

 

सविन बंसल, जिलाधिकारी देहरादून

 

Reported By: Shiv Narayan 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments