Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में ग्रामीण विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा

उत्तराखंड में ग्रामीण विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून बीजापुर गेस्ट हाउस में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय राज्य मंत्री से विस्तृत चर्चा की गई। बातचीत के दौरान उत्तराखण्ड के दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments