Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडलखपत बुटोला के सम्मान समारोह के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा

लखपत बुटोला के सम्मान समारोह के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा

अमित ग्राम स्तिथ एक होटल में बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला के सम्मान समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिये बैठक आयोजित की गई ।

कार्यक्रम के संयोजक जयेन्द्र रमोला ने कहा कि लखपत बुटोला के द्वारा सदन में उत्तराखण्डियत की आवाज को बुलंद कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाने का काम किया इसीलिए आज हर उत्तराखण्डी का फ़र्ज़ है कि हमें ऐसे जनप्रतिनिधि का सम्मान करना चाहिये उसी परिपेक्ष्य में रविवार को प्रात: ११ बजे गुमानीवाला में शहीद अमित स्मारक में उत्तराखण्डी सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमें विधायक लखपत बुटोला को सम्मानित किया जायेगा उससे पूर्व स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा और कार्यक्रम के बाद उत्तराखण्डी व्यंजन भड्डू की दाल जिसमें उत्तराखंडी दालें राजमा, तोर और चने की दाल होगी और कढ़ाई का भात का स्नेह भोज करवाया जायेगा । रमोला ने बताया कि क्योंकि यह एक ग़ैर राजनीतिक कार्यक्रम है इसलिए इसमें सभी दलों और सभी समुदायों के लोगों को आमंत्रित किया गया है ।

पार्षद सत्या कपरूवान व आयोजन मंडल के सदस्य मनोज गुसाई ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि सम्मान समारोह के साथ साथ जो लोग उत्तराखंडी खाने को भुला बैठे हैं उनको यहां के व्यंजनों की याद दिलाई जा सके और ये परंपरा आगे बढ़ती रहे ।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments