Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडजम्मू-कश्मीर, चारधाम यात्रा सहित अन्य मुद्दों पर बोले सीएम धामी

जम्मू-कश्मीर, चारधाम यात्रा सहित अन्य मुद्दों पर बोले सीएम धामी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस घटना को लेकर आज पूरे देशभर में आक्रोश का माहौल है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के साथ-साथ अन्य कहीं महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए करवाई की शुरआत कर दी है। वही अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेना ऐसे राक्षसों को भी जल्द खत्म करने का काम करेगी।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

संस्कृत को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री धामी के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की 10वीं सामान्य समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्कृत भाषा को रोजगार, शिक्षा और संस्कृति से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत में यज्ञ, वेद, कर्मकांड आदि पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएं तथा पहले चरण में 100 बच्चों को 16 संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए स्कूलों में श्लोक, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराने, कार्यालयों में नाम पट्टिका संस्कृत में लगाने और जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में संस्कृत में शोध, छात्रवृत्ति, पुजारियों को प्रोत्साहन योजना, संस्कृत ग्राम योजना, ऑनलाइन/ऑफलाइन सम्भाषण प्रशिक्षण (1 लाख लोगों हेतु), वेद अध्ययन केंद्रों की स्थापना, लघु फिल्म प्रतियोगिता और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जैसी योजनाओं पर चर्चा की गई।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है जिसको लेकर राज्य सरकार की तैयारी तेजी से चल रही है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसके सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करली जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष की यात्रा के अनुभव के आधार पर लगातार तैयारियां जारी हैं और अंतिम चरण में जो बचे हुए काम है वो जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments