Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड'फूल देई, वोट देई' अभियान चलाकर बच्चों ने संभाली जिम्मेदारी

‘फूल देई, वोट देई’ अभियान चलाकर बच्चों ने संभाली जिम्मेदारी

उत्तराखंड की लोक परंपरा फूल देई इस बार रुद्रप्रयाग में खास अंदाज में मनाई जा रही है।
परंपरा निभाते हुए जहां बच्चे घर-घर देहरी पर फूल बिखेर रहे हैं, वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर भी एक अनूठा संदेश दे रहे हैं। जनपद के तीनों विकासखंडों में इन दिनों स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत ‘फूल देई, वोट देई’ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। बच्चे फूलों के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं—”जैसे देहरी पर फूल डाले, वैसे वोट डालना न भूलें।”

SVEEP के जिला समन्वयक वी.के. यादव ने बताया कि यह अभियान पूरे मार्च माह तक चलेगा। बच्चों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और गांव-गांव जाकर वे लोगों से मतदान में भागीदारी की अपील कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि इस अनोखे प्रयास का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोक पर्व और लोकतंत्र दोनों की महत्ता को जोड़ते हुए लोगों को यह संदेश देना है कि जैसे ‘फूल देई’ में हर किसी की सहभागिता जरूरी है, वैसे ही लोकतंत्र के पर्व में वोट डालना भी सबकी जिम्मेदारी है।ग्रामीणों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह है। लोग बच्चों की इस अनूठी पहल की सराहना कर रहे हैं।
खास बात यह है कि इस बार ‘फूल देई’ सिर्फ खुशहाली की दुआ लेकर नहीं आई, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश भी साथ लाई है।

 

Reported By: Rajesh kumar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments