Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसीडीओ अभिनव शाह ने ली पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा बैठक

सीडीओ अभिनव शाह ने ली पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा बैठक

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पीएम विश्वकर्मा पोर्टल की तकनीकी जानकारी और पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत संचालित 18 ट्रेड में से जिस ट्रेड में कम लोगों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है, उस पर विशेष फोकस करते हुए अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का मकसद कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने जीएम डीआईसी को ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का प्रशिक्षण देने और सभी पात्र लोगों को टूल किट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक अनिल कुमार बलूनी ने बताया कि इस वर्ष 2500 का लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 2329 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 1309 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके है। राज्य कार्यक्रम प्रबंधन यूनिट (एसपीएमयू) की टीम ने बैठक में सभी स्टेकहोल्डर को पीएम विश्वकर्मा योजना के सफल संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि इस योजना के तहत अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को शुरू से अंत तक सहायता और कारीगरों को अपने पारंपरिक कौशल को बढ़ाने, नई तकनीकी हासिल करने तथा बेहतर उत्पाद तैयार करने में मदद दी जाती है।

पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 ट्रेड शामिल है। इस दौरान उन्होंने स्टेकहोल्डर के कार्य और उनके दायित्वों के बारे में भी जानकारी दी।

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments