Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडअलकनंदा नदी में समाई कार एक घायल पांच लापता

अलकनंदा नदी में समाई कार एक घायल पांच लापता

मिली जानकारी के अनुसार रुड़की जनपद हरिद्वार से अनीता उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी मदन सिंह हाल निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार मूल निवासी जनपद चमोली जो कि अपने परिवार के साथ थार गाड़ी से धारी देवी दर्शन हेतु जा रहे थे तो थाना देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत बादशाह होटल के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में उनकी गाड़ी अलकनंदा नदी में गिर गई ।

स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर उपरोक्त महिला को बचा लिया गया तथा इलाज हेतु बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है ।

जबकि महिला के अनुसार गाड़ी में अभी दो बच्चे एवं दो महिला तथा एक पुरुष गाड़ी में ही फंसे हैं पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है गाड़ी के नदी में डूबने के कारण कुल पांच लोगों की खोजबीन जारी है थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि गाड़ी से शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

देखे वीडियो:

 

Reported By:  Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments