Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडबीकेटीसी कर्मचारी संघ ने अवैध संघ की जांच की मांग की

बीकेटीसी कर्मचारी संघ ने अवैध संघ की जांच की मांग की

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) कर्मचारी संघ (मान्यता प्राप्त) ने तथाकथित संयुक्त कर्मचारी संघ को अवैध और गैर मान्यता प्राप्त बताते हुए इसकी गतिविधियों की जांच की मांग की है। संघ ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र भेजकर मंदिर समिति की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि सोशल मीडिया और पत्रों के माध्यम से की जा रही बयानबाजी संस्था की छवि धूमिल करने का प्रयास है।

मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ ने साफ किया कि वर्ष 2021 में उन्हें वैध मान्यता प्राप्त है और वर्तमान में मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के पास है, जिनके नेतृत्व में स्थायी कर्मचारियों की पदोन्नति, अस्थायी कर्मियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

संघ ने आरोप लगाया कि अवैध संयुक्त कर्मचारी संघ व्यक्तिगत स्वार्थवश मंदिर हित में हो रहे कार्यों का विरोध कर रहा है और यात्रा तैयारियों में भी बाधा उत्पन्न कर रहा है। पत्र में अपील की गई है कि इस प्रकार के अवैध पत्रों पर कोई संज्ञान न लिया जाए और संबंधित कर्मियों की सेवा और वेतन की जांच कर कार्रवाई की जाए।

संघ ने यह भी बताया कि पंडा समाज और हक-हकूकधारी भी मुख्य कार्याधिकारी द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों के समर्थन में हैं।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments