Tuesday, November 3, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडभीम आर्मी ने SSP ऑफिस पर किया हल्ला बोल

भीम आर्मी ने SSP ऑफिस पर किया हल्ला बोल

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में दलित युवक राजन की मौत के बाद माहौल गरमा गया है।

न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में रोशनाबाद स्थित एसएसपी ऑफिस पर जुट गए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन पर पूरा दबाव बनाया हुआ है।

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। पुलिस बल मौके पर तैनात है, जबकि प्रदर्शनकारियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन भीम आर्मी जल्द न्याय की मांग पर अड़ी हुई है।

 

देखे वीडियो:

 

Reported by: Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments