Wednesday, November 4, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में जीरोजोन में बैटरी रिक्शा पर रोक, व्यापारियों ने की सराहना

हरिद्वार में जीरोजोन में बैटरी रिक्शा पर रोक, व्यापारियों ने की सराहना

हरिद्वार में अनियंत्रित यातायात और अवैध रूप से चल रहे बैटरी,आटो रिक्शाकों के लिए चर्चित जीरोजोन क्षेत्र बैटरी रिक्शाओं पर रोक लगने के बाद आज काफी खुला नजर आया। सड़कों पर श्रृद्धालु यात्री भी सुविधा से आवागमन करते दिखे। व्यापारियों ने इस व्यवस्था के लिए नये कोतवाल का आभार व्यक्त करते हुए कोतवाली पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।

ज्ञात रहे की 2013 में तत्कालीन जिलाधिकारी निधि पांडे ने यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए हरकी पैड़ी के आसपास हरिद्वार पोस्ट आफिस से लेकर भीमगोड़ा तक के क्षेत्र को वाहनों के लिए जीरोजोन घोषित कर दिया था लेकिन दोनों जगह बैरियर और पुलिस तैनात होने के बावजूद इसका पालन नहीं हो रहा था।बैटरी यूनियनों की धींगामुश्ती में शहर भर के बैटरी रिक्शा जीरोजोन में घूम रहे थे जबकि मंशादेवी रोपवे के बाहर सड़क पर अवैध रूप से आटो स्टैंड बना दिया गया।इस सबके कारण पुलिस पर भी उंगलियां उठाई जा रही थी।

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने यहां तैनाती मिलते ही इस समस्या को चिह्नित किया और एसएसपी से निर्देश लेकर जीरोजोन में बैटरी आटो रिक्शा पर रोक लगाई। हरिद्वार के व्यापारियों ने इसके लिए कोतवाली प्रभारी का आभार व्यक्त किया है। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजीव नैयर ने कहा सीजन शुरू होते ही यूपी के भी रिक्शा बैटरी चालक यहां पहुंच जाते हैं जिनपर रोक लगनी चाहिए। कोतवाली इंचार्ज रितेश शाह ने बताया कि आनेवाले दिनों में देश-विदेश से श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए क्षेत्र में पहुंचेंगे। व्यवस्थाओं में सभी का सहयोग जरूरी है।

उन्होंने कहा की शीघ्र ही क्षेत्र में अतिक्रमण, भिखारियों, घाटों पर एनजीटी के आदेश के खिलाफ चल रहे लंगरों पर नियंत्रण व बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments