Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसशक्त भू-कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने CM...

सशक्त भू-कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने CM का किया आभार व्यक्त

भाजपा प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज सशक्त भू कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। जिसको लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि जो जनता की मांग थी वो भू कानून आज कैबिनेट ने पास किया गया है जिसमें उधम सिंह नगर ओर हरिद्वार को छोड़कर 11 जिलों में कोई भी बाहरी व्यक्ति भूमि नहीं खरीद सकता । उन्होंने बताया कि पहले साढ़े बारह एकड़ तक भूमि खरीदने की अनुमति होती थी जिसे समाप्त कर दिया गया है । इसी प्रकार अगर हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोई जमीन खरीदता है तो डीएम को अधिकार था अनुमति देने का लेकिन अब उसको समाप्त कर दिया गया है । अब कोई जमीन खरीदेगा तो उसे शासन से अनुमति लेनी होगी । वहीं जो अपने निजी आवास के लिए ढाई सौ वर्ग मीटर खरीदना चाहता है तो उसको शपथ पत्र देना होगा कि वो व्यक्तिगत उपयोग के लिए जमीन खरीद रहा है ।

गणेश जोशी , कृषि मंत्री , उत्तराखंड सरकार

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments