Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकांग्रेस बैठक में टिकट बेचने के आरोप, प्रदेश अध्यक्ष ने दी कानूनी...

कांग्रेस बैठक में टिकट बेचने के आरोप, प्रदेश अध्यक्ष ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

बीते दिन नगर निकाय चुनाव में पार्षदों के जीत पर बधाई और हारे हुए प्रत्याशियों को आगे प्रयास करने के दिशा में महानगर इकाई की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कई कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने पार्षद पद के लिए शीर्ष नेतृत्व पर टिकट बेचने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और पार्टी के बड़े नेताओं की संलिप्तता भी बताई।

वही हंगामा बाद प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाने वाला व्यक्ति पहले इस बात का प्रमाण दे नहीं तो मिथ्या आरोप लगाने वाले के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 करण माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

 

वहीं प्रदेश अध्यक्ष के बयान का पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने अभिव्यक्ति की आजादी का हनन करार देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान अमर्यादित और अपरिपक्वता दर्शाता है।उन्होंने कहा कि पार्टी जिसको जिम्मेदारी देती है उसे गंभीर रहना चाहिए कोई सड़क छाप व्यक्ति भी इस प्रकार की बयानबाजी से बचेगा।

हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री

 

Reported By; Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments