Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडनारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो0...

नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह

उत्तराखंड के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक, प्रो. मीनू सिंह, महिला शक्ति का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रही हैं। प्रो. मीनू न केवल एम्स के सर्वोच्च पद पर कार्य कर रही हैं, बल्कि वह एक प्रतिष्ठित चिकित्सक और प्रोफेसर भी हैं, जो डॉ. की पढ़ाई कर रहे छात्रों को नियमित रूप से कक्षाएं भी संचालित करती हैं। उनके नेतृत्व में संस्थान लगातार प्रगति कर रहा है और उनके अनुभव के आधार पर उन्हें एम्स भटिंडा का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।

प्रो. मीनू सिंह का चिकित्सा क्षेत्र में 40 वर्षों का अनुभव है, और वह पीजीआई चंडीगढ़, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी, तथा टेलिमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया जैसी प्रमुख संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता प्राप्त हैं और ग्लोबल साइंटिस्ट रैंकिंग 2024 में उन्हें दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है।

वर्ष 1982 में एच.पी. मेडिकल काॅलेज शिमला से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद प्रो0 मीनू ने चिकित्सीय पेशे द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा करते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखा और महिला होने के बावजूद अपनी योग्यता, अनुभव और सेवा के आधार पर उत्तराखण्ड में स्थित 5500 से अधिक स्टाफ वाले सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान के शिखर तक पंहुचने में अपनी विशेष पहिचान बनायी।

महिला दिवस के मौके पर प्रो. मीनू ने कामकाजी महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाओं में किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने की पूरी क्षमता है और संकल्प, लगन और कर्तव्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।

अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी हैं महिला चिकित्सक
ऋषिकेश। कार्यकारी निदेशक पद के अलावा एम्स में डीन एकेडमिक का पद भी महिला चिकित्स के पास है। यह पद प्रो0 जया चतुर्वेदी संभाल रही हैं। प्रो0 जया संस्थान में स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष भी हैं। इतना ही नहीं एम्स के चिकित्सा अधीक्षक पद पर भी महिला डाॅक्टर प्रो0 सत्या श्री काबिज हैं। प्रो0 सत्या श्री पिडियाट्रिक सर्जन हैं और इस विभाग की हेड भी हैं। संस्थान के काॅलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिन्सिपल पद पर प्रो0 स्मृति अरोड़ा और चीफ नर्सिंग ऑफिसर पद पर भी महिला अधिकारी रीटा शर्मा नियुक्त हैं।

इनके अलावा संस्थान के दर्जनभर से ज्यादा अन्य विभागों में भी विभागाध्यक्ष के पदों पर महिला चिकित्सक ही पदों का निर्वहन कर रही हैं।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments