Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 9 ट्रक सीज

उत्तरकाशी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 9 ट्रक सीज

ब्यूरो: उत्तरकाशी अवैध खनन के विरूद्ध खनन विभाग द्वारा चिन्यालीसौड में रातभर कार्यवाही कर अवैध उपखनिज भरे 09 ट्रक ऑनलाइन सीज किए हैं।
जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें गत सायं एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि चिन्यालीसौड़ में भागीरथी नदी के किनारे खच्चरों की सहायता से अवैध खनन कर रेता नदी के किनारे परर जमा किया जाता है, जहां से रात में वाहनों के माध्यम से विभिन्न स्थानों के लिए अवैध परिवहन कर आस-पास के क्षेत्रों में भेजा जाता है।

उक्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला खान अधिकारी उत्तरकाशी द्वारा गत सायं अपनी टीम को निजी कार से लम्बगांव की ओर पहले ही भेज दिया था तथा स्वयं चिन्यालीसौड़ के नगुन सीमा की ओर से नदी की तरफ जाने वाले वाहनों की निगरानी करने के बाद रात्रि में नदी तटों पर छापामार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि खनन विभाग की टीम द्वारा सुनार गांव के निकट आर्च पुल के नीचे जाने पर वहां रेता भरे 05 ट्रक पकड़े।

इस कार्रवाई की भनक लगते ही ड्राइवर भाग निकले। खनन विभाग की टीम ने इसी क्षेत्र में आर्च पुल के नीचे चिन्याली की ओर भी एक वाहन के अलावा नगुन वन विभाग के बैरियर से पहले एक वाहन को अवैध रूप से रेता का परिवहन करते पकड़ा गया। इस टीम के द्वारा धरासू-लम्बगांव मार्ग पर भी दो वाहन पकड़े गए।

जिला खान अधिकारी ने बताया कि इन वाहनों को सीज कर इनके ड्राइवर भागने पर सभी का ऑनलाइन चालान किया गया है। रेता भरने की फिराक में सड़क किनारे खड़े मिले कई ट्रक भी इस कार्रवाई की भनक लगते ही भाग गये। उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं उप खनिजों के अवैध परिवहन के विरूद्ध इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार के साथ ही खनन विभाग उत्तरकाशी के सहायक पर्यवेक्षक विजय सिंह, सर्वेयर शिवम भण्डारी, फील्ड परिचर वीरेंद्र सिंह सहित अन्य स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

जिला खान अधिकारी ने बताया है कि अवैध खनन, परिवहन भण्डारण नियमावली 2024 के अनुसार एक खनन सत्र में किसी वाहन के दो से अधिक बार पकडे जाने पर उन्हें आदतन अपराधी मानते हुए पकड़े गये वाहनों को जब्त कर राज्य सरकार में समाहित किये जाने का प्राविधान है। जिसे राज्य की संपत्ति घोषित कर दिया जायेगा, जिसकी नीलामी कर प्राप्त धनराशि को विभागीय लेखा शीर्षक में जमा किया जायेगा।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments