Monday, November 2, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडनेहरू स्टेडियम के ग्राउंड में लगेगी विशाल प्रदर्शनी

नेहरू स्टेडियम के ग्राउंड में लगेगी विशाल प्रदर्शनी

हरिद्वार

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने रुड़की में मीडिया से रूबरू हो कर बताया कि रुड़की के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में 4 से 6 मार्च तक विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विशाल प्रदर्शनी का आयोजन उनके सहयोग से तरमेह इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तराखण्ड के पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी,हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगें। तीनों दिन विभिन्न केन्द्रीयमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के मंत्री, सांसद,विधायक, मेयर भी उपस्थित रहेगें। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रदर्शनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकसित भारत विकसित उत्तराखण्ड एक मेगा इवेंट है जो “अमृतकाल” की थीम पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। जो कि भारत स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती होगी।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि इस सदी का आखिरी दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। डबल इंजन की सरकार लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि सबसे पहली यह प्रदर्शनी देहरादून में उत्तराखंड राइजिंग के नाम से लग चुकी है जिसका लाभ छात्र छात्राओं को भी बड़े पैमाने पर मिला है।

देखे वीडियो:

नरेश बंसल
राज्यसभा सांसद

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments