Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 36 लाख बच्चों को दवा

उत्तराखंड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 36 लाख बच्चों को दवा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड द्वारा सचिवालय निकट राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएचएम मिशन निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान भी मौजूद रही। वही मीडिया से बातचीत करते हुए स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना है। जिसके चलते राज्य के सभी जनपदों में 1 से 19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल दी जाएगी।

आप बता दे कि कृमि मुक्त किये जाने वाले लक्षित बच्चों की कुल संख्या 36 लाख से अधिक है। जिसके तहत 8 अप्रैल को कृमि मुक्ति दिवस और 16 अप्रैल को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जायेगा। साथ ही बच्चों और किशोरों के पोषण स्तर, संज्ञानात्मक विकास और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

स्वाति एस भदौरिया, एनएचएम मिशन निदेशक

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments