Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकुंभ के लिए जो भी योजना बनेगी वो हरिद्वार शहर /कुंभ नगरी...

कुंभ के लिए जो भी योजना बनेगी वो हरिद्वार शहर /कुंभ नगरी के लिए अच्छी होगी

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्य सचिव की कुर्सी संभालने के बाद वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद वर्धन बुधवार को हरिद्वार पहुंचकर आगामी 2027 कुंभ और चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आलाधिकारियों के साथ बैठक की।
मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि 2027 में होने वाले कुंभ को लेकर सभी योजनाओं की रूपरेखा बनाई जा रही है और सभी योजनाएं हरिद्वार के हित में होंगी। गौर तलब है कि आनंद बर्धन पूर्व में हरिद्वार जनपद के जिलाधिकारी/ उपाध्यक्ष HRDA, और सन 2010 में हुए कुंभ के मेलाधिकारी भी रहे हैं।
यहां पहुंचने पर उनका सभी अधिकारियों और व्यापारियों ने स्वागत किया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन स्तर से कई अधिकारी फील्ड में गए हुए हैं और ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।
मीडिया द्वारा पूर्ण कुंभ के लिए पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूर्ण कुंभ के लिए साधू,संत और महात्मा लोगो से विचार विमर्श के बाद ही आगे की कारवाही की जाएगी।

देखे वीडियो

Reported By Rajesh Kumar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments