Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तर प्रदेशआंतरिक पाकिस्तान पर भी हो कार्रवाई: एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह

आंतरिक पाकिस्तान पर भी हो कार्रवाई: एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के साथ-साथ जो हिंदुस्तान में पाकिस्तान है उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

कहा कि सरकार ने कार्रवाई करते हुए कश्मीर में जो कुछ लोगों के घर गिराए है वह ठीक से नहीं गिराए, उन्होंने यह भी मांग उठाई है कि जिस तरह से एक आतंकी के बहन का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि उनका भाई कई साल से पाकिस्तान में रह रहा था, उस परिवार पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। अक्षय प्रताप ने यह बयान उत्तराखंड के दौरे के दौरान देहरादून में दिया है।

 

अक्षय प्रताप, MLC, प्रतापगढ़ UP

 

2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मैच डेढ़ साल का समय रह गया है, ऐसे में सभी दलों ने अपनी तैयारी अभी से करनी शुरू कर दी है।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रतापगढ़ से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने कहा है कि पिछले चुनाव में पार्टी महज 19 सीटों पर लड़ी थी और बिना किसी गठबंधन के दो सीटों पर जीत हासिल की, जबकि अन्य सभी दलों ने गठबंधन का सहारा लिया।

उन्होंने कहा है कि आगामी 2027 चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है, कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 402 सीटों पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा है कि गठबंधन के साथ चुनावी रण में उतरना है या नहीं यह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया तय करेंगे।

अक्षय प्रताप, MLC, प्रतापगढ़ UP

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments