Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनविधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, जौलीग्रांट में भाजपा कोर कमेटी की अहम...

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, जौलीग्रांट में भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक

देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जौलीग्रांट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जौलीग्रांट स्थित एक होटल में आज पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जेपी नड्डा कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ भाजपा अपनी सियासी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। बैठक में मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव ही रखा गया है, जिसमें चुनावी मुद्दों, रणनीति और संगठन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी।

कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की योजना पर मंथन किया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि पार्टी कार्यकर्ता किस तरह से जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।

हाल ही में प्रदेश में कराए गए पहले चरण के सर्वे की रिपोर्ट पर भी बैठक में चर्चा होगी। इसमें यह आकलन किया जाएगा कि किन विधानसभा सीटों पर पार्टी मजबूत स्थिति में है और किन सीटों पर अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता है। साथ ही विधायकों के प्रदर्शन और उनकी स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वर्तमान विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से ही अगले चुनाव की तैयारी करें। पार्टी की ओर से किसी भी विधायक या मंत्री की सीट बदलने की योजना नहीं है। ऐसे में कोर कमेटी की यह बैठक चुनावी रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments