Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeखेलहरिद्वार में आयोजित आयोजित 38वें नेशनल गेम्स के तहत आज से हॉकी...

हरिद्वार में आयोजित आयोजित 38वें नेशनल गेम्स के तहत आज से हॉकी की शुरुआत

उत्तराखंड में नेशनल गेम्स के चल रहे हैं। जिसमें खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। हरिद्वार में आयोजित आयोजित 38वें नेशनल गेम्स के तहत आज से हॉकी की शुरुआत हुई, लेकिन पहले ही दिन बालिका हॉकी मुकाबले में एक खिलाड़ी घायल हो गई। जिसे हॉस्पिटल में भर्ती किया, जहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।

हरिद्वार में आज हॉकी मुकाबला 10.30 बजे से शुरू हुआ। हॉकी बालिका वर्ग का मैच मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेला गया। मैच के दौरान कर्नाटक की एक खिलाड़ी घायल हो गई। बता दें कि हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी ग्राउंड में नेशनल गेम के दौरान कर्नाटक की महिला खिलाड़ी यमुना गंभीर रूप से घायल हो गई। यह मैच मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेला जा रहा था। जिसमें मुकाबले के दौरान तेज रफ्तार गेंद यमुना के मुंह पर लगी, जिससे उन्हें गहरी चोट आई है।

घटना के तुरंत बाद मेडिकल टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। हादसे के कारण मुकाबले कुछ देर के लिए रोका गया। लेकिन स्थिति सामान्य होने पर खेल दोबारा शुरू कर दिया गया है।

 

Reported By : Ramesh Khanna 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

देहरादून

Recent Comments