NEET EXAM 2026 : पेपर लीक के बाद NEET 2026 परीक्षा रद, सीबीआई करेगी मामले की जांच

0
38
NEET EXAM 2026

नई दिल्ली। NEET EXAM 2026 :  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है, जिसकी सूचना जल्द ही दी जाएगी।

TRAFFIC JAM ON KEDARNATH ROUTE : सोनप्रयाग में लगा यात्रियों का भयंकर जाम, सुबह से यात्री कर रहे धाम जाने का इंतजार

जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने यह फैसला किया है कि इस मामले को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपा जाएगा, ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की पूरी जांच (NEET EXAM 2026) की जा सके। इस जांच में NTA, CBI को पूरा सहयोग करेगी और जांच के लिए जरूरी सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगी।

परीक्षा शुल्क किया जाएगा वापस

वहीं, दुबारा परीक्षा के लिए किसी भी नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, जो शुल्क पहले ही जमा किया जा चुका है, वह छात्रों को वापस कर दिया जाएगा और परीक्षा NTA के अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके दोबारा आयोजित की जाएगी।

SP MP Inflammatory Remarks : अजेंद्र सिंह लोधी की बढ़ी मुश्किलें, PM पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here