Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनकानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस की विशाल रैली, राजभवन कूच से पहले...

कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस की विशाल रैली, राजभवन कूच से पहले सरकार पर साधा निशाना

 

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने राजधानी में विशाल रैली निकालकर राजभवन कूच किया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

राजभवन घेराव से पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता एक मंच पर दिखाई दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कूच के लिए शहर में प्रचार-प्रसार सामग्री भी लगाई थी, जिसे सोमवार सुबह हटाए जाने पर नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

रैली में वरिष्ठ नेता हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत सहित पार्टी के विधायक और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया।

रैली के चलते ट्रैफिक डायवर्जन
कांग्रेस की रैली को देखते हुए पुलिस ने शहर में व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया। एसएसपी अजय सिंह डोबाल ने बताया कि परेड ग्राउंड से रैली निकलने पर ओरियंट चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया।

रैली के विभिन्न स्थानों पर पहुंचने के दौरान पेसिफिक तिराहा, दर्शनलाल चौक, ग्लोब चौक, बैनीबाजार, दिलाराम चौक और राजपुर रोड क्षेत्र में भी यातायात को डायवर्ट किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि रैली के पीछे किसी भी प्रकार का यातायात नहीं भेजा गया और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों को रोक-रोक कर संचालित किया गया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments