Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनहरिद्वार में सात मार्च को चुनावी नब्ज टटोलेंगे अमित शाह, प्रदेश टोली...

हरिद्वार में सात मार्च को चुनावी नब्ज टटोलेंगे अमित शाह, प्रदेश टोली की बैठक में बनेगी रणनीति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार में भाजपा प्रदेश टोली की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। गृह मंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह बड़ा कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से खास माना जा रहा है। माना जा रहा है कि हरिद्वार से ही भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंक सकती है।

बैठक में प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के तीनों महामंत्री, राज्य सरकार के मंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। गृह मंत्री इस दौरान संगठन और सरकार की मजबूती व कमजोरियों का आकलन करेंगे और लगातार तीसरी बार जीत की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं पर विराम लगाने और राजनीतिक स्थिरता का संदेश देने की तैयारी में है। यदि कहीं सरकार के प्रति नाराजगी का माहौल है तो उसे सरकार के पक्ष में माहौल में बदलने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।

गृह मंत्री के दौरे के बाद सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। इसके साथ ही भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आएगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि सात मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश टोली की बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर भविष्य की रणनीति को और मजबूत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

देहरादून

Recent Comments